मंदसौर: ड्रग निषेध दिवस पर मंदसौर में निकली रैली, केंद्रीय नारकोटिक्स ब्यूरो ने नशामुक्त समाज का संदेश दिया
मंदसौर में 26 जून को ड्रग निषेध दिवस पर केंद्रीय नारकोटिक्स ब्यूरो के अधिकारियों-कर्मचारियों और जनप्रतिनिधियों ने जागरूकता रैली निकाली। सुबह 9 बजे अफीम गोदाम रोड स्थित कार्यालय से शुरू हुई रैली शहर के प्रमुख चौराहों से होकर वापस कार्यालय पहुंची,रैली के माध्यम से लोगों को नशे के दुष्प्रभाव बताकर नशामुक्त समाज बनाने का संदेश दिया गया,