मांझी: आकाशीय बिजली गिरने से बच्ची गंभीर रूप से जख्मी, छपरा रेफर
Manjhi, Saran | May 14, 2026 दाउदपुर थाना क्षेत्र के बंगरा गांव में बुधवार की देर शाम आकाशीय बिजली गिरने से एक बच्ची गंभीर रूप से घायल हो गई । घटना के बाद गांव में अफरा तफरी का माहौल हो गया। घायल बच्ची की पहचान स्थानीय गांव निवासी देवनाथ सिंह की पुत्री कल्पना कुमारी के रूप में हुई है। घटना के बाद दाउदपुर निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया। जहां से प्राथमिक उपचार के बाद छपरा कर दिया गया।