राजापुर: राजापुर के कुसेली गांव में व्यक्ति ने दबंगों पर ट्यूबवेल में आग लगाने का आरोप लगाया, थाने में दी तहरीर
राजापुर के कुसेली गांव में व्यक्ति विनीत सिंह ने गांव के ही दबंगों शिवसागर और अवकाश पर ट्यूबवेल में बीते 28 और 29 मार्च की मध्य रात्रि 12:00 बजे आग लगाने का आरोप लगाया है। और मामले की तहरीर राजापुर थाने मे दी है। पीड़ित विनीत सिंह ने बताया कि तहरीर देने के बाद पुलिस ने आज सोमवार की दोपहर 12 बजे आरोपियों के खिलाफ मामला दर्ज कर आगे की कार्रवाई शुरू कर दी है।