गुरुआ प्रखंड के श्रीरामबीघा गांव की 28 वर्षीय सीआईएसएफ जवान प्रिया कुमारी की सोमवार सुबह चेरकी बाज़ार के पास सड़क दुर्घटना में दर्दनाक मौत हो गई। हादसा सुबह लगभग 10 बजे उस समय हुआ जब वह बोधगया एयरपोर्ट में ड्यूटी के लिए अपनी बाइक से जा रही थीं। इसी दौरान एक अज्ञात ट्रक ने तेज़ रफ़्तार से उनकी बाइक को टक्कर मार दी, जिससे मौके पर ही उनकी मौत हो गई।