बरेली: ईमानदार पुलिस का कमाल! कुतुबखाना बाजार में खोया बैग घंटों में मिला, ₹8500 नकद और मोबाइल लौटाकर कोतवाली पुलिस ने जीता दिल
बरेली में कोतवाली पुलिस की मुस्तैदी और ईमानदारी की एक शानदार तस्वीर सामने आई है। कुतुबखाना बाजार में खरीदारी करने आई युवती निशा मौर्य का बैग अचानक कहीं गुम हो गया। बैग में 8500 रुपये नकद, मोबाइल फोन और अन्य कीमती सामान रखा था। सामान खोने के बाद युवती और उसके परिजन परेशान हो गए और तुरंत पुलिस से मदद मांगी।