मंडला: नाबालिग से बलात्कार के आरोपी अंकित यादव को मंडला की पॉक्सो अदालत ने सुनाई सजा
Mandla, Mandla | Mar 25, 2026 माननीय विशेष न्यायाधीश (पॉक्सो) न्यायालय जिला मंडला ने बुधवार को शाम 5 बजे आरोपी अंकित यादव, उम्र 21 वर्ष, निवासी वार्ड-3 कटरा को दोषी पाते हुए 20 वर्ष के सश्रम कारावास की सजा सुनाई है। साथ ही आरोपी पर 3000 रुपये का अर्थदंड भी लगाया गया है। मामले के अनुसार, पीड़िता ने 5 फरवरी 2025 को थाना कोतवाली मंडला में शिकायत दर्ज कराई थी।