बांदा: गोड़ी बाबा गांव में मां-बेटे को गांव के 2 युवकों ने पीटा, महिला गंभीर रूप से घायल, जिला अस्पताल में कराया गया भर्ती
Banda, Banda | Sep 28, 2025 बांदा शहर कोतवाली क्षेत्र के गोड़ी बाबा इलाके में रविवार को यहां के रहने वाले मां बेटे को इनके ही गांव के रहने वाले 2 युवकों ने मारपीट कर घायल कर दिया। जिसमें महिला गंभीर रूप से घायल हो गई। जिसके बाद इसे जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है। जहां पर इसका उपचार चल रहा है। घायल महिला का नाम बिल्लो है। इसके बेटे लखन ने बताया कि मेरे गांव के लोगों ने मारपीट की है।