बड़ौद: जिला खाद्य सुरक्षा दल ने 24 अक्टूबर को नगर के प्रतिष्ठानों की जांच की, खाद्य सामग्री के नमूने लिए
कलेक्टर राघवेन्द्र सिंह द्वारा गठित संयुक्त जांच दल द्वारा गुरूवार दोपहर के समय बड़ौद नगर में प्रतिष्ठानों से मिठाइयां व अन्य खाद्य सामग्री के नमूने लिए गए जिला खाद्य सुरक्षा अधिकारी ने बताया कि नगर के मोहित रेस्टोरेंट, बीकानेर स्वीट्स के यहां से खाद्य सामग्री के नमूने परीक्षण हेतु राज्य खाद्य प्रयोगशाला भोपाल भेजे गए।