माधौगंज स्थित कृषि उत्पादन मंडी समिति में बुधवार को हुई भारी बारिश के चलते मंडी परिसर में जलभराव हो गया।समुचित जल निकासी व्यवस्था न होने के कारण पानी भर गया, जिससे आढ़तियों के फड़ों पर रखी अनाज की बोरियां भीग गईं और व्यापारियों को आर्थिक नुकसान उठाना पड़ा। व्यापारियों का कहना है कि मंडी परिसर की नालियों की नियमित सफाई नहीं होती और स्थायी जल निकासी व्यवस्था