पिपरिया: पिपरिया प्रखंड के सभी पंचायतों में पंचायत विकास दिवस कार्यक्रम का हुआ आयोजन
रविवार को पिपरिया प्रखंड के सभी पंचायतों में पंचायत विकास दिवस कार्यक्रम का आयोजन हुआ. पूर्वाह्न 11 बजे रामचंद्रपुर पंचायत सरकार भवन में आयोजित कार्यक्रम में काफी संख्या में लोग मौजूद थे. यहां मुखिया चंदन ठाकुर की अध्यक्षता में कार्यक्रम का आयोजन हुआ. यहां पंचायत के विकास कार्यों की समीक्षा तथा जन समस्याओं के समाधान को लेकर आवश्यक चर्चा हुई.