बालाघाट: 5 दिन से लापता सेवानिवृत्त कर्मचारी का शव जंगल में फांसी पर लटका मिला, परिजनों में मातम
रूपझर के जंगल में 27 मार्च को एक हृदयविदारक घटना सामने आई, जहां पेड़ से फांसी पर लटकी एक बुजुर्ग व्यक्ति की लाश मिलने से क्षेत्र में सनसनी फैल गई। सूचना मिलते ही रूपझर पुलिस मौके पर पहुंची और शव को नीचे उतरवाकर पहचान की कार्रवाई की। मृतक की पहचान कैलाश पिता धूप सिंह टेकाम (62 वर्ष), निवासी वार्ड नंबर 14 बैहर के रूप में हुई, जो पशु चिकित्सा विभाग बालाघाट से स