गढ़वा: गढ़वा टाउन हॉल में 27 जून को मेगा रक्तदान शिविर, उपायुक्त करेंगे उद्घाटन
Garhwa, Garhwa | Jun 26, 2026 समाजसेवा और मानवता के प्रति समर्पण की भावना को मजबूत करने के उद्देश्य से 27 जून 2026 (शनिवार) को गढ़वा टाउन हॉल में मेगा ब्लड डोनेशन कैंप का आयोजन किया जाएगा। इस महत्त्वपूर्ण रक्तदान शिविर का शुभारंभ उपायुक्त-सह-जिला दण्डाधिकारी पशुपति नाथ मिश्रा के कर-कमलों द्वारा किया जाएगा। शुक्रवार को जिला प्रशासन ने जिले के सभी नागरिकों, युवाओं, सामाजिक संगठनों एवं स्वय