महागामा: पूर्व बीडीओ प्रवीण कुमार चौधरी के निधन पर शोकसभा, अधिकारियों ने दी श्रद्धांजलि
Mahagama, Godda | Oct 29, 2025 महागामा के पूर्व बीडीओ प्रवीण कुमार चौधरी के निधन पर शोकसभा, अधिकारियों ने दी श्रद्धांजलि,महागामा प्रखंड के पूर्व प्रखंड विकास पदाधिकारी प्रवीण कुमार चौधरी के आकस्मिक निधन की खबर से क्षेत्र में शोक की लहर दौड़ गई। बुधवार को महागामा प्रखंड सह अंचल कार्यालय परिसर में एक शोकसभा आयोजित की गई, जिसमें अधिकारियों एवं कर्मचारियों ने दो मिनट का मौन धारण किया।