पूर्णागिरि: ग्राम पंचायत देवीपुरा में घर से 2 दिनों से लापता बुजुर्ग महिला का जंगल में बरामद हुआ शव
शुक्रवार को ग्राम सभा देवीपुरा के धनुष पुल क्षेत्र में रहने वाली बुजुर्ग महिला का शव जंगल में मिलने से लोगो में दहशत का माहौल है। स्थानीय लोगो के मुताबिक बुजुर्ग महिला दो दिनों से घर से लापता थी। जिसका शव शुक्रवार की सुबह लगभग 11 बजे जंगल में क्षत विक्षत अवस्था में बरामद हुआ। स्थानीय लोग बाघ के हमले से महिला की मौत होनें की सम्भावना व्यक्त कर रहें है।