चायल: मोहम्मदपुर गांव में अनियंत्रित ट्रैक्टर-ट्रॉली घर में घुसी, लाखों का नुकसान, परिवार घर के बाहर बैठा था, बाल-बाल बचे लोग
कौशाम्बी। पिपरी थाना क्षेत्र के मोहम्मदपुर गांव में मंगलवार शाम करीब 6 बजे एक बड़ा हादसा होते-होते टल गया। मनौरी की ओर से चायल जा रही तेज रफ्तार ट्रैक्टर-ट्रॉली अचानक अनियंत्रित होकर सीधे एक घर में घुस गई। हादसे में घर के बाहर खड़ी बाइकें और बिक्री के लिए रखी सीमेंट की चादरें क्षतिग्रस्त हो गईं। गनीमत रही कि परिवार के सदस्य बाल-बाल बच गए।