बयाना: बयाना में पश्चिम एक्सप्रेस की चपेट में आया युवक, उसका पैर कटा
दिल्ली-मुंबई रेल मार्ग पर बयाना स्टेशन के पास शनिवार सुबह एक युवक पश्चिम एक्सप्रेस से गिरकर गंभीर रूप से घायल हो गया। हादसे में युवक का एक पैर ट्रेन की चपेट में आने से कट गया। सूचना मिलते ही जीआरपी पुलिस मौके पर पहुंची और घायल को तत्काल बयाना के सरकारी अस्पताल में भर्ती कराया।