उड़ीसा से छत्तीसगढ़ लाई जा रही 44 क्विंटल अवैध धान जब्त, दो पिकअप वाहन पकड़ाए थाना तुमला व फरसाबहार पुलिस ने अवैध धान परिवहन पर कार्रवाई करते हुए दो पिकअप वाहनों से कुल 44 क्विंटल धान जब्त किया है। दोनों ही मामलों में पिकअप चालक पुलिस को देखकर वाहन छोड़कर फरार हो गए। पुलिस को संदेह है कि धान उड़ीसा से छत्तीसगढ़ खपाने लाया जा रहा था। जप्त धान व वाहन आगे की