खगड़िया: कोयला गांव में ट्रैक्टर पलटने से चालक गंभीर रूप से जख्मी, अस्पताल में चल रहा है उपचार
जिले के गोगरी थाना क्षेत्र के कोयला में गुरुवार दोपहर 12:00 बजे को ट्रैक्टर पलटने से चालक गंभीर रूप से जख्मी हो गए। जख्मी अवस्था में परिजनों ने इलाज के लिए खगड़िया सदर अस्पताल लाया जहां पर उनका उपचार चल रहा है। घायल की पहचान कोयला गांव के रहने वाले हर्षवर्धन कुमार के रूप में की गई है। वहीं परिजनों ने बताया कि ट्रैक्टर का ब्रेक फेल होने से ट्रैक्टर पलट गया जि