बेगूसराय: जिले के 12 परीक्षा केंद्रों पर 31 मई और 1 जून को होगी पोलटेक्निक व पैरा मेडिकल की परीक्षा, बैठक आयोजित
जिले के 12 परीक्षा केंद्रों पर 31 मई और 01 जून को पोलटेक्निक और पारा-मेडिकल डिप्लोमा सर्टिफिकेट परीक्षा आयोजित की जायेगी. परीक्षा कदाचारमुक्त एवं शांतिपूर्ण वातावरण में सम्पन्न करवाना जिला प्रशासन की प्राथमिकता है. यह बातें गुरुवार की दोपहर 02:00 बजे कारगिल भवन में परीक्षा को लेकर आयोजित बैठक को संबोधित करते हुए अपर समाहर्ता सोमनाथ सिंह ने कही.