कुडू: कुडू में सरस्वती पूजा विसर्जन के दौरान दो समुदायों में हिंसक झड़प, कई घायल, हालात नियंत्रण में
लोहरदगा जिले के कुडू थाना क्षेत्र अंतर्गत एक गांव में सरस्वती पूजा के बाद प्रतिमा विसर्जन से पूर्व गांव में प्रतिमा घुमाने के दौरान उत्पन्न विवाद ने हिंसक रूप ले लिया। इस घटना में दोनों समुदायों के आधा दर्जन से अधिक लोग घायल हो गए हैं।लेकिन रविवार सुबह करीब 9 बजे यह विवाद दोबारा भड़क उठा और हिंसक झड़प में तब्दील हो गया।