गुना एसपी अंकित सोनी के निर्देशन में जिले में 26 नवंबर से 10 दिसंबर तक विशेष सड़क सुरक्षा और यातायात अनुशासन अभियान के तहत 9 और 10 दिसंबर की रात जिले के सभी थाना क्षेत्र में पुलिस ने वाहन चेकिंग की। 10 दिसंबर को एसपी ने बताया, लापरवाही और नियम उल्लंघन पर 187 वाहन चालकों पर कार्यवाही की गई। ₹75000 जुर्माना वसूल किया गया। नियम पालन करने की हिदायद दी।