अकबरपुर: जनपदीय पुलिस ने बाजारों व सार्वजनिक स्थानों पर महिला सुरक्षा, सशक्तिकरण और कानूनी अधिकारों हेतु चलाया जागरूकता अभियान
मिशन शक्ति फेज-5 के द्वितीय चरण के अन्तर्गत पुलिस अधीक्षक श्रद्धा नरेन्द्र पाण्डेय के निर्देशन में जनपदीय थाना पुलिस द्वारा पम्पलेट वितरित कर महिलाओं एवं बालिकाओं को बाजारों, सार्वजनिक स्थानों, ग्रामीण एवं शहरी क्षेत्रों में जागरूक किया गया। इस अभियान के माध्यम से सैकड़ों महिलाओं एवं बालिकाओं को महिला सुरक्षा, सशक्तिकरण आदि के प्रति विस्तृत जानकारी दी गई।