तराना: विधायक महेश परमार पहुंचे बरंडवा, सड़क हादसे में मृतकों के परिजनों को बंधाया ढांढस
Tarana, Ujjain | Jun 20, 2026 शनिवार शाम 4 बजे तराना विधायक महेश परमार ग्राम बरंडवा पहुंचे। यहां सतीश जी पटवारी के पिता स्व. भागीरथ जी मोथलिया और रामस्वरूप जी के पिता स्व. पीरूलाल जी मोथलिया का सड़क दुर्घटना में निधन हो गया था। विधायक परमार ने दोनों परिवारों के निज निवास जाकर शोक संवेदना व्यक्त की और दिवंगत आत्माओं की शांति के लिए प्रार्थना की।