प्रतापपुर: घाट पेंडारी में तेज रफ्तार ट्रक अनियंत्रित होकर पलटा, चालक और परिचालक घायल
सूरजपुर जिले के घाट पेंडारी क्षेत्र में एक तेज रफ्तार ट्रक अनियंत्रित होकर सड़क किनारे पलट गया। हादसा उस समय हुआ जब ट्रक घाट मार्ग से गुजर रहा था। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, चालक वाहन पर नियंत्रण नहीं रख सका, जिसके चलते ट्रक खाई के उपर पलट गया दुर्घटना में ट्रक चालक एवं परिचालक घायल हो गए, जिन्हें स्थानीय लोगों की मदद से उपचार के लिए अस्पताल पहुंचाया गया।