फिरोज़ाबाद: थाना दक्षिण पुलिस ने पॉक्सो एक्ट में वांछित अभियुक्त को जैन मंदिर से दबोचा
थाना दक्षिण पुलिस ने वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक के निर्देश पर वांछित अपराधियों की गिरफ्तारी अभियान के तहत बड़ा खुलासा करते हुए पॉक्सो एक्ट में वांछित अभियुक्त को रविवार सुबह 11 बजे करीब गिरफ्तार कर लिया। अपर पुलिस अधीक्षक नगर के पर्यवेक्षण और क्षेत्राधिकारी नगर के नेतृत्व में पुलिस ने दिनांक 13 सितम्बर 2025 को मुखबिर की सूचना पर पकड़ा।