भदोही: परसीपुर स्टेशन पर ट्रेन की चपेट में आने से एक वृद्ध की हुई मौत
भदोही जिले के परसीपुर रेलवे स्टेशन पर मंगलवार सुबह एक दर्दनाक हादसा हुआ। एक 65 वर्षीय वृद्ध रेल पटरी पार करते समय दिल्ली-वाराणसी गरीब रथ ट्रेन की चपेट में आ गया, जिससे उनकी मौत हो गई। शव की शिनाख्त नहीं हो पाई है। पुलिस ने शव कब्जे में लेकर शिनाख्त का प्रयास शुरू किया है।