ललितपुर: किसलवास में आम तोड़ते समय पेड़ से गिरने के कारण बुजुर्ग गंभीर रूप से घायल, मेडिकल कॉलेज में डॉक्टरों ने किया मृत घोषित
ग्राम किसलवास निवासी प्रीतम राजपूत (70 वर्ष) शनिवार सुबह के समय आम तोड़ने के लिए पेड़ पर चढ़े थे। इसी दौरान वह अचानक नीचे गिर गए।परिजनों द्वारा उन्हें गंभीर हालत में ललितपुर मेडिकल कॉलेज में भर्ती कराया गया।जहां डॉक्टरों ने चिकित्सकीय परीक्षण के बाद उन्हें मृत घोषित कर दिया।वहीं मृतक के परिजन, शव का बिना पोस्टमार्टम कराए ही अपने साथ घर ले गए।