*श्रावस्ती*
*रिपोर्ट- श्याम बाबू मिश्रा*
*मो0 7380694437*
*स्लग:- जमीन पैमाइश के दौरान बवाल, पुलिस वाहन से गिरकर युवक की मौत - परिजनों ने SHO और सिपाही पर लगाया हत्या का आरोप।*
* श्रावस्ती से बड़ी खबर है जहाँ जमीन की पैमाइश के दौरान हुए बवाल में एक 50 वर्षीय व्यक्ति की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई। पुलिस का कहना है कि युवक चलती पुलिस वाहन से गिरकर घायल हुआ था, जबकि परिजनों ने सीधे तौर पर थाना अध्यक्ष और एक सिपाही पर धक्का देकर हत्या करने का गंभीर आरोप लगाया है। पुलिस प्रशासन पर जबरन जमीन पर कब्जा कराने का भी आरोप लग रहा है। घटना के बाद गांव में तनाव को देखते हुए चार थानों की पुलिस तैनात कर दी गई है, वहीं डीएम ने लेखपाल और राजस्व निरीक्षक को निलंबित कर जांच समिति गठित कर दी है।
*:-* पूरा मामला गिलौला थाना क्षेत्र के सिसवारा मदारपुरवा गांव का है। बताया जा रहा है कि एसडीएम इकौना के आदेश पर राजस्व टीम विवादित जमीन की पैमाइश करने पहुंची थी। नायब तहसीलदार और हल्का लेखपाल की मौजूदगी में पैमाइश चल रही थी। आरोप है कि इसी दौरान पुलिस प्रशासन की मौजूदगी में जबरन एक पक्ष को जमीन पर कब्जा दिलाया जा रहा था, जिसका दूसरे पक्ष के लोगों ने विरोध किया। विरोध बढ़ने पर मौके पर हंगामा हो गया।
*:-* स्थिति को काबू करने के लिए गिलौला पुलिस ने पांच महिलाओं और एक पुरुष कमलेश कुमार को पुलिस वाहन में बैठाकर थाने ले जाना शुरू किया। पुलिस का दावा है कि रास्ते में कमलेश कुमार ने खुद गाड़ी का गेट खोल दिया और चलती गाड़ी से नीचे गिर गए, जिससे वो गंभीर रूप से घायल हो गए। उन्हें पहले गिलौला सीएचसी और फिर जिला अस्पताल भिनगा ले जाया गया, जहां डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया।
*:-* लेकिन इस पूरी कहानी पर मृतक के परिजनों ने सवाल खड़े कर दिए हैं। मृतक कमलेश कुमार के बड़े भाई केशव राम और अन्य परिजनों का आरोप है कि ये हादसा नहीं, हत्या है। परिजनों का कहना है कि थाना अध्यक्ष और उनके साथ मौजूद एक सिपाही ने ही वाहन के अंदर कमलेश के साथ मारपीट की और जानबूझकर चलती गाड़ी से धक्का देकर नीचे गिरा दिया, जिससे उनकी मौत हो गई। परिजनों ने कहा कि पुलिस प्रशासन की लापरवाही और जबरन कब्जा दिलाने की कार्रवाई की वजह से ही उनके भाई की जान गई है।
:-* घटना के बाद पूरे गांव में तनाव का माहौल बन गया। सूचना मिलते ही एएसपी और सीओ मौके पर पहुंचे। सुरक्षा के लिहाज से सोनवा, इकौना, गिलौला और नवीन मॉडर्न थाना की फोर्स गांव में तैनात कर दी गई है। वहीं मृतक के बड़े भाई केशव राम की तहरीर पर पुलिस ने 8 लोगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया है। परिजन अब SHO और संबंधित सिपाही के खिलाफ भी नामजद कार्रवाई की मांग कर रहे हैं।
*डीएम एक्शन:-* पूरे मामले को गंभीरता से लेते हुए जिलाधिकारी अन्नपूर्णा गर्ग ने बड़ी कार्रवाई की है। प्रथम दृष्टया लापरवाही पाए जाने पर राजस्व निरीक्षक और हल्का लेखपाल को तत्काल प्रभाव से निलंबित कर दिया गया है। साथ ही पूरे प्रकरण में राजस्व टीम और पुलिस की भूमिका की निष्पक्ष जांच के लिए अपर जिलाधिकारी वित्त एवं राजस्व की अध्यक्षता में एक जांच समिति गठित की गई है, जो जल्द ही अपनी रिपोर्ट सौंपेगी।
*बाईट- मृतक के बड़े भाई केशवराम (आरोप लगाते हुए)*
*बाईट- डीएम अन्नपूर्णा गर्ग*
*बाईट- एएसपी चंद्रकेश सिंह*
#reelsvideoシ #reelsviral #reelsviralシ #viralreels #viral #viralreelschallenge #facebookreels #facebookviral #fypシ
Sohawal, Faizabad | Sep 23, 2026