डीएम ने नगर पंचायत पूरब-पश्चिम शरीरा में अमृत-02 योजना के अंतर्गत निर्माणाधीन पेयजल आपूर्ति परियोजना का स्थलीय निरीक्षण कर कार्य प्रगति की समीक्षा की। निरीक्षण के दौरान अधिशासी अधिकारी ने जिलाधिकारी को अवगत कराया कि परियोजना का लगभग 70 प्रतिशत कार्य पूर्ण हो चुका है। एक ओवरहेड टैंक का निर्माण पूरा कर लिया गया है, जबकि दो अन्य का निर्माण कार्य प्रगति पर है।