गुरारू: गुरारू में महंगाई, बेरोजगारी और भ्रष्टाचार के खिलाफ राजद का प्रखण्ड मुख्यालय पर धरना
Guraru, Gaya | Jun 9, 2026 राष्ट्रीय जनता दल (राजद) के तत्वावधान में मंगलवार को प्रखंड मुख्यालय गुरारू परिसर में जनहित से जुड़े विभिन्न मुद्दों को लेकर एकदिवसीय धरना कार्यक्रम आयोजित किया गया। कार्यक्रम की अध्यक्षता प्रखंड अध्यक्ष कमलेश दांगी ने की। धरना को संबोधित करते हुए पूर्व गुरुआ विधायक विनय यादव ने कहा कि बढ़ती महंगाई, बेरोजगारी और भ्रष्टाचार से आम जनता परेशान है ।