बालाघाट: तपती धूप के बाद जिले के कुछ स्थानों में बदला मौसम का मिजाज, तूफान के साथ हुई बारिश से गर्मी से मिली राहत
सुबह से ही क्षेत्र में तेज धूप और उमस भरी गर्मी का असर बना रहा। दोपहर तक लोगों का गर्मी से बुरा हाल था और सड़कों पर आवाजाही भी कम दिखाई दे रही थी। इसी बीच शुक्रवार दोपहर लगभग 1 बजे बाद अचानक मौसम ने करवट ली और आसमान में काले बादल छा गए। देखते ही देखते तेज हवाओं के साथ तूफान शुरू हो गया, जिसके बाद हुई बारिश ने मौसम को सुहावना बना दिया। बारिश के चलते तापमान म