राजगढ़: राजगढ़ जिला पंचायत सभागार में शिक्षा व्यवस्था को लेकर कलेक्टर की मौजूदगी में आयोजित समीक्षा बैठक
राजगढ़ कलेक्टर गिरीश कुमार मिश्रा की मौजूदगी में शिक्षा व्यवस्था की गहन समीक्षा को लेकर जिला पंचायत कार्यालय में शुक्रवार को दोपहर 2 बजे क़रीब समीक्षा बैठक आयोजित की गई। इस दौरान बैठक में कम परीक्षा परिणाम वाले विद्यालयों पर विशेष फ़ोकस रखते हुए प्राचार्यों एवं विषय शिक्षकों के विरुद्ध आवश्यक कार्रवाई करने के निर्देश दिए।