सीतापुर: मानपुर इलाके में घर से स्कूल जा रहे साइकिल सवार बच्चे को तेज रफ्तार रोडवेज बस ने कुचला, मौके पर हुई दर्दनाक मौत
जनपद के मानपुर थाना क्षेत्र के निवासी एक 12 वर्ष के बच्चे को घर से स्कूल जाते समय तेज रफ्तार रोडवेज बस ने कुचल दिया था। हादसे में साइकिल सवार बच्चा गंभीर रूप से जख्मी हुआ जिसकी के कारण उसकी मौत हो गई बच्चे की मौत के बाद परिवार में मातम का माहौल है पुलिस ने मृतक बच्चे के शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम सीतापुर में कराया है।