हैदरगढ़: शिवनाम जोगनी मंदिर के पास पिकअप ने बाइक को मारी जोरदार टक्कर, युवक और उसकी बड़ी मां गंभीर रूप से घायल
लोनीकटरा थाना क्षेत्र शिवनाम जोगनी मंदिर के पास में एक तेज रफ्तार पिकअप ने बाइक को टक्कर मार दी। इस हादसे में बाइक सवार युवक और उसकी बड़ी मां गंभीर रूप से घायल हो गए। दोनों को इलाज के लिए अस्पताल भेजा गया है। जानकारी के अनुसार, सोमिल अपनी बड़ी मां को बीरमपुर गांव से उनके मायके दहिला छोड़ने जा रहे थे।