पश्चिमी सिंहभूम जिले के चक्रधरपुर स्थित लोको कॉलोनी में आयोजित सात दिवसीय शीतला माता पूजा के तीसरे दिन शुक्रवार को महिलाओं ने सामूहिक ललिता सहस्रनाम पाठ किया। जहां श्रद्धालुओं की भीड़ उमड़ी। इस अवसर पर शहर के विभिन्न मोहल्लों से पहुंची महिलाओं ने विधिवत पूजा-अर्चना और आरती के बाद सामूहिक पाठ में हिस्सा लिया।