डीग: जनूथर में जर्जर बिजली का पोल केंन्ट्रा पर गिरा, बड़ा हादसा टल गया
जिले के कस्बा जनूथर में शनिवार सुबह एक बड़ा हादसा टल गया। नगर की ओर से आ रही नई आइशर कंपनी की केन्ट्रा गाड़ी पर श्मशान घाट के पास अचानक एक जर्जर विद्युत पोल टूटकर गिर पड़ा। घटना में गाड़ी को मामूली नुकसान हुआ, जबकि चालक पूरी तरह सुरक्षित रहा।