फरसाबहार: भेजरीडांड में हाथी घर तक पहुंचा, ग्रामीणों की सतर्कता से टला बड़ा हादसा
भेजरीडांड में घर तक पहुंचा हाथी, ग्रामीणों की सतर्कता से टला हादसा, वन परिक्षेत्र तपकरा के झारमुंडा, गारिघाट, किनकेल और भेजरीडांड क्षेत्र में पिछले तीन दिनों से एक हाथी विचरण कर रहा है। सोमवार देर रात हाथी भेजरीडांड के काटाटोंगरी में एक ग्रामीण के घर के पास पहुंच गया और छप्पर को नुकसान पहुंचाने लगा। ग्रामीणों के शोर मचाने पर हाथी वापस जंगल की ओर लौट गया। स