चूरू: चूरू रेलवे स्टेशन से चाइल्ड हेल्पलाइन टीम ने 15 वर्षीय नाबालिग का रेस्क्यू किया, परिजनों की तलाश जारी
Churu, Churu | Oct 24, 2024 चूरू की चाइल्ड हैल्प लाइन टीम ने गुरूवार को चूरू रेलवे स्टेशन से 15 वर्षीय नाबालिग का रेस्कयू किया है। नाबालिग लड़का कुछ भी नहीं बता पा रहा है। चाइल्ड लाइन टीम नाबालिग के परिजनों की तलाश कर रही है। चाइल्ड हैल्प लाइन के जिला समन्वयक पन्ने सिंह ने बताया कि चूरू आरपीएफ ने सूचना दी कि रेलवे स्टेशन पर खड़ी मालगाड़ी के गार्ड के डिब्बे में चढ़ने का प्रयास कर रहा था।