चूरू: टोबेको फ्री यूथ कैम्पेन 2.0 के तहत शिक्षण संस्थान और ग्राम पंचायत को तम्बाकू मुक्त बनाने का कार्यक्रम हुआ
Churu, Churu | Oct 24, 2024 पंचायत समिति सभागार भवन में विकास अधिकारी की अध्यक्षता मे टोबैको फ्री यूथ कैंपेन अभियान 2.0 के अंतर्गत कार्यशाला का आयोजन हुआ। गुरुवार दिन में 3 बजे के करीब हुए कार्यक्रम में विकास अधिकारी महेन्द्र कुमार ने आगामी ग्राम सभा में ग्राम पंचायतों को तंबाकू मुक्त ग्राम पंचायत बनाने हेतु प्रस्ताव लेने के लिए समस्त ग्राम विकास अधिकारी को निर्देशित किया।