चूरू: गांव झारिया में करंट की चपेट में आने से 25 वर्षीय युवक की मौत, पुलिस ने पोस्टमार्टम के बाद शव परिजनों को सौंपा
Churu, Churu | Oct 24, 2024 चूरू के गांव झारिया में बिजली के पोल की ताण में आ रहे करंट की चपेट में आने से 25 वर्षीय युवक की मौत हो गयी। परिवार के लोग 25 वर्षीय युवक को राजकीय भरतिया अस्पताल लेकर पहुंचे। जहां डाॅक्टर ने युवक को मृत घोषित कर दिया। हादसे की सूचना मिलने पर अस्पताल चोकी से आये कांस्टेबल पूनम सिंह ने परिजनों से हादसे की जानकारी ली।