गोंडा: CDO अंकिता जैन ने कस्तूरबा गांधी आवासीय बालिका विद्यालय का औचक निरीक्षण किया, संबंधित अधिकारियों को दिए निर्देश
Gonda, Gonda | May 8, 2025 सीडीओ अंकिता जैन ने सोशल मीडिया X पर अपने ऑफिशियल अकाउंट से बृहस्पतिवार शाम 5:00 बजे जानकारी शेयर करते हुए बताया है कि कस्तूरबा गांधी आवासीय बालिका विद्यालय का निरीक्षण किया गया है निरीक्षण के दौरान BSA अतुल तिवारी मौजूद थे, निरीक्षण के दौरान आवासीय विद्यालय में रह रही बालिकाओं से जानकारी ली गई की शिक्षण कार्य कैसे हो रहा है और रसोई से कैसा खाना मिल रहा है।