धमदाहा :- भवानीपुर के मध्य विद्यालय ब्रह्मजानी, सुपोली में सोमवार को पी.एम. पोषण योजना के तहत तिथि भोज का आयोजन किया गया। यह आयोजन विद्यालय के प्रधानाध्यापक राजेश कुमार रमन के पिता की पुण्य तिथि के अवसर पर किया गया, जिसमें छात्र-छात्राओं को विशेष पौष्टिक भोजन कराया गया।