सूबे के जलसंशाधन मंत्री हफीजूल हसन ने मधुपुर अधिवक्ता संघ में पुस्तकालय का उद्धाटन किया । मौके पर मंत्री हफीजूल हसन ने संघ पुस्तकालय हेतु विधायक मद से पाँच लाख रूपये देने की घोषणा की । उन्होंने कहा कि जल्द ही अधिवक्ता संघ परिसर में विकास कार्य किया जाएगा । इस अवसर पर संघ के अध्यक्ष मुरारी प्रसाद सिंह, सचिव श्याम सुन्दर भैया समेत सैकड़ो अधिवक्तागण मौजूद थे ।