बेमेतरा: बीजाभाठ में दुकान में चोरी और आगजनी करने वाले 2 आरोपियों को बेमेतरा सिटी कोतवाली पुलिस ने किया गिरफ्तार
बेमेतरा सिटी कोतवाली थाना की पुलिस ने बीजाभाठ में दुकान में चोरी करने वाले एवं आगजनी करने वाले 02 आरोपियों को रविवार शाम 04 बजे गिरफ्तार किया है। आरोपी दिग्विजय सिंह दिवाकर एवं संदीप धृतलहरे के पास से पुलिस को न्यायिक रिमांड में न्यायलय में पेश किया है। आरोपियों के पास से 2 नग मोबाईल फोन 1 सबब्ल और 1 मोटरसाइकल जप्त किया गया है।