बेमेतरा: बेमेतरा के बेसिक स्कूल खेल मैदान में कलेक्टर ने राज्योत्सव की तैयारियों का लिया जायजा, जिला पंचायत CEO भी रहे मौजूद
रविवार को दोपहर 1 बजे बेमेतरा के कलेक्टर रणबीर शर्मा बेमेतरा के बेसिक स्कूल खेल मैदान पहुंचे जहां 05 नवंबर को होने वाले राज्योत्सव के तैयारियों का जायजा लिया है। वही तैयारियों के सम्बन्ध में अधिकारियों को आवश्यक दिशा निर्देश जारी किए है। इस दौरान बेमेतरा जिला पंचायत सीईओ टेकचंद अग्रवाल एवं विभिन्न विभागो के अधिकारीगण मौजूद थे।