खुसरूपुर: खुसरूपुर बड़ी संगत के महंत किशुन दास उर्फ निक्कू बाबा का हुआ निधन संत समाज में शोक की लहर।
खुसरूपुर बड़ी संगत के महंत किशुन दास और निक्कू बाबा का निधन की सूचना से संत समाज में शोक की लहर दौड़ पड़ी है। वे 4 वर्षों से किडनी की गंभीर बीमारी से ग्रसित थे। दिल्ली के मेदांता अस्पताल में उन्होंने अपना अंतिम सांस लिया है। निक्कू बाबा सरलता,भक्ति और लोगों के प्रति सेवा भावना के लेकर गांव एवं शहर में बेहद लोकप्रिय थे। वे हमेशा धार्मिक आयोजन किया करते थे।