शुजालपुर: ग्राम चित्तौडा में जहरीले जीव के काटने से एक 4 वर्षीय मासूम बच्चे की मौत
शुजालपुर क्षेत्र में ग्राम चित्तौडा में जहरीले जीव के काटने से एक 4 वर्षीय मासूम बच्चे की मौत हो गई। यह घटना सोमवार तड़के की है, जब बिजली गुल होने के कारण परिवार घर के आंगन में सो रहा था। बच्चे को शुजालपुर अस्पताल ले जाया गया, लेकिन डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया।मृतक बच्चे की पहचान माहिर, पुत्र ओमप्रकाश पूरबिया के रूप में हुई है। परिजनों के अनुसार।