फतेहपुर: ललौली के दतौली पुलिस चौकी के समीप पति के साथ जा रही महिला चलती बाइक से गिरी, मौत, परिजनों का रहा बुरा हाल
गाजीपुर थाना क्षेत्र के निधवापुर परसेठा मोड़ गांव निवासी लाला अपनी 49 वर्षीय पत्नी विमला देवी को बाइक में बैठाकर बांदा जनपद के बेंदा घाट कालिका मंदिर जा रहा था। जैसे ही यह लोग दतौली पुलिस चौकी के पास पहुंचे तभी चलती बाइक से गिर कर महिला गंभीर रूप से घायल हो गयी। परिजन उसे पहले बांदा जनपद ले गये। जहां सिटी स्कैन कराने के बाद चिकित्सक ने कानपुर के लिए रेफर कर द