पिछोर: पिछोर नगर के शासकीय छत्रसाल महाविद्यालय में परीक्षा निरस्त होने से भड़के छात्र,छत्रसाल महाविद्यालय में किया हंगामा
पिछोर छत्रसाल महाविद्यालय में आज शुक्रवार सुबह लगभग 9:30 बजे परीक्षा निरस्त होने की सूचना मिलने पर छात्रों ने जमकर हंगामा किया।छात्रों का आरोप है कि महाविद्यालय प्रशासन द्वारा बार-बार परीक्षाएं निरस्त की जा रही हैं,उन्हें भारी परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है।छात्रों का कहना है कि परीक्षा निरस्त होने की जानकारी भी समय पर नहीं दी जाती,अपनी समस्याएं बताई।