गोपालगंज: उत्पाद विभाग ने ट्रक से साड़ी और आलू के अंदर छिपाई 50 लाख की शराब ज़ब्त की, उत्पाद अधीक्षक अमृतेश कुमार ने दी जानकारी
जिले के यूपी बिहार की सीमा पर उत्पाद विभाग के द्वारा वाहन जांच अभियान चलाया गया इस दौरान एक डीसीएम ट्रक के अंदर से सड़े हुए आलू के बीच में छुपा कर रखी गई करीब 50 लाख कीमत की शराब को बरामद किया गया। इसकी जानकारी उत्पाद अधीक्षक अमृतेश कुमार ने शनिवार की दोपहर तीन बजे कलेक्ट्रेट परिसर में दी।